मुनीडीह कोल वाशरी की पांचवीं मंजिल पर लगी आग, वेल्डिंग की चिंगारी से भड़की लपटें

Advertisements

धनबाद : बीसीसीएल के पश्चिमी झरिया क्षेत्र स्थित मुनीडीह कोल वाशरी में सोमवार शाम करीब चार बजे पांचवीं मंजिल पर सूट स्क्रीनिंग मशीन में आग लग गई। करीब 18 मीटर की ऊंचाई पर हुई इस घटना से वहां काम कर रहे मजदूरों में अफरातफरी मच गई। बताया जाता है कि वाशरी की करीब 35 मीटर ऊंची ऑपरेशनल बिल्डिंग में कई महीनों से करोड़ों रुपये की लागत से रेनोवेशन का काम चल रहा है। सोमवार को सूट फिटिंग के दौरान मजदूर गैस कटर से लोहे की कटिंग और वेल्डिंग कर रहे थे। इसी बीच वेल्डिंग से निकली चिंगारी नीचे सूट स्क्रीन में लगे प्लास्टिक पर गिर गई, जिससे आग भड़क उठी और आसपास रखा सामान भी इसकी चपेट में आ गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

आग लगते ही मजदूरों ने वाशरी में उपलब्ध तीन-चार अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। इसी बीच दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

घटना की जानकारी मिलने पर पश्चिमी झरिया क्षेत्र के महाप्रबंधक वी विजय कुमार, अपर महाप्रबंधक सुनील कुमारी पांजा समेत कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर आग लगने के कारणों और नुकसान का जायजा लिया।

About The Author

You may have missed