मिल्खीराम मार्केट के लाजवंती टेक्सटाइल्स यूनिफॉर्म दुकान में लगी आग, मची अफरा-तफरी

0
Advertisements

जमशेदपुर: जमशेदपुर के साकची स्थित मिल्खीराम मार्केट के लाजवंती टेक्सटाइल्स यूनिफॉर्म दुकान में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते अफरा-तफरी का माहौल हो गया. अचानक से दुकान से धुंआ निकलता देखकर कर्मी दुकान से बाहर की ओर भागने लगे. इधर घटना की सूचना साकची पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गई. सूचना पाकर पुलिस और अग्निशमन विभाग से दो दमकर घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गई. दुकान के मालिक नरेंद्र सिंह ने बताया कि आग दुकान के उपर बने गोदाम में लगी. आग लगने का कारण शार्ट-सर्किट बतया जा रहा है. दुकान में मौजूद कर्मियों ने गोदाम से धुंआ निकलते देखा और दुकान से बाहर की ओर भागने लगे. तत्काल दुकान के बिजली सप्लाई को बंद कर दिया गया. फिलहाल आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है. आग से लाखों के नुकसान होने का अनुमान है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  14 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तारी के बाद हथियार सप्लाई नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस

Thanks for your Feedback!

You may have missed