किन्नर और युवक के बीच विवाद के बाद मारपीट, ब्लेड से हमले की बात

Advertisements

जमशेदपुर : टाटानगर स्टेशन रोड स्थित संकट सिंह पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार देर रात करीब 10 बजे एक किन्नर और युवक के बीच विवाद हो गया। मामूली बात से शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हुई और कथित तौर पर ब्लेड से भी हमला किए जाने की बात सामने आई है। घटना के बाद पेट्रोल पंप के आसपास अफरा-तफरी मच गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मारपीट देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इससे कुछ देर तक वहां तनाव का माहौल रहा। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक झड़प होती रही। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हालांकि विवाद की असली वजह क्या थी और मारपीट में कौन-कौन शामिल था, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस में शिकायत दर्ज हुई है या नहीं, इसकी भी पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की स्थिति साफ हो पाएगी। प्रभात खबर ने भी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं की है।

About The Author

See also  आदित्यपुर में दो नए कृत्रिम छठ घाटों का उद्घाटन, श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा

You may have missed