15 फरवरी क्रिकेट फैंस के लिए होगा सुपर संडे,

0
Advertisements
Advertisements

Delhi: 15 फरवरी का दिन क्रिकेट फैंस के लिए सुपर संडे का दिन का होने वाली है। इस दिन क्रिकेट फैंस को IND vs PAK मैच का डबल रोमांच देखने को मिलेगा। इस दिन भारत और पाकिस्तान के बीच एक नहीं बल्कि दो-दो मुकाबले खेले जाएंगे। 15 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच एक हाई वोल्टेज मैच खेला जाएगा। इसके बारे लगभग सभी फैंस को जानकारी होगी। लेकिन इसी दिन एक और IND vs PAK मैच खेला जाएगा, ये मैच वुमेंस टीम के बीच होगा। इसकी जानकारी कुछ फैंस को होगी। तो आइए हम आपको इन दोनों मुकाबलों के टाइमिंग के बारे में बताते हैं।एक तरफ आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान की सीनियर टीमों का महामुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होगा. वहीं उसी दिन महिला क्रिकेट में भी दोनों देशों की उभरती हुई टीमें आमने-सामने होंगी. यह दिन एशियाई क्रिकेट के लिए दो बड़े मुकाबलों का होगा, जो फैंस के लिए रोमांच से भरा रहेगा. पुरुष टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान का क्लासिक मुकाबला हमेशा से ही सबसे ज्यादा चर्चित रहता है. यह ग्रुप स्टेज का अहम मैच होगा, जहां दोनों टीमें अपनी पूरी ताकत झोंककर जीत हासिल करने उतरेंगी. इस मैच की चर्चा पहले से ही जोरों पर है.लेकिन इसी दिन एक और रोमांचक मुकाबला महिला क्रिकेट में होगा. एशियन क्रिकेट काउंसिल की ओर से आयोजित महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारत ए और पाकिस्तान ए की टीमें भिड़ेंगी. यह टूर्नामेंट उभरते हुए खिलाड़ियों के लिए बड़ा मंच है. ये मैच बैंकॉक के टेर्डथाई क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. जिसकी शुरुआत दोपहर 12:30 बजे होगी. वहीं, आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मैच शाम 7 बजे से खेला जाएगा.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed