FBI ने 2015 की पत्नी हत्या के आरोपी भारतीय भगोड़े पर इनाम बढ़ाया, जानकारी देने पर मिलेगा Rs 9.2 करोड़

0
Advertisements
Advertisements

वाशिंगटन : अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी FBI ने 2015 में अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में फरार चल रहे भारतीय नागरिक भद्रेश कुमारल पटे की गिरफ्तारी में मदद करने वाली किसी भी व्यक्ति को अब व्यापक इनाम प्रदान करने का ऐलान किया है। एजेंसी ने कहा है कि पटेल को पकड़ने या उसके ठिकाने के बारे में जानकारी देने पर अधिकतम 10 लाख डॉलर यानी करीब ₹9.2 करोड़ तक का इनाम दिया जाएगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

भद्रेश कुमार पटेल पर आरोप है कि उसने 12 अप्रैल 2015 को मैरीलैंड के हैनोवर में एक डोनट शॉप में अपनी 21‑साल की पत्नी पलक पटेल की बेरहमी से हत्या की थी। घटना दोपहर की नाईट शिफ्ट में तब हुई जब दोनों एक ही दुकान में काम कर रहे थे। हत्या के बाद वह भाग गया और लंबे समय से फरार है। FBI ने उसे अपनी “Top 10 Most Wanted” भगोड़ों की सूची में शामिल किया हुआ है और कहा है कि वह हथियारबंद व अत्यंत खतरनाक माना जाता है।जांच एजेंसी के मुताबिक हत्या के तुरंत बाद उसने पास के अपार्टमेंट में कुछ सामान लिए और फिर एक टैक्सी से न्यू जर्सी के होटल तक गया। इसके बाद वह कहीं लापता हो गया और उसकी आखिरी पुष्टि की गई जगह न्यूअरक पेन स्टेशन थी। FBI का कहना है कि किसी भी ठोस सूचना से आरोपी को कानून के सामने लाया जा सकेगा।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed