सड़े आलू को लेकर विवाद में पिता ने 6 माह के बेटे को पटककर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

Advertisements
Advertisements
Advertisements

हजारीबाग : कटकमसांडी थाना क्षेत्र के लुपुंग गांव में घरेलू विवाद के दौरान छह माह के मासूम अंश कुमार की उसके पिता आकाश कुमार मेहता ने कथित तौर पर पटककर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार घर में सड़ा आलू फेंकने को लेकर बच्चे की मां निराली देवी और दादी फोटा देवी के बीच विवाद चल रहा था। इसी दौरान आकाश घर पहुंचा और विवाद की जानकारी मिलने पर गुस्से में आ गया। आरोप है कि उसने अपने छह माह के बेटे को उठाकर कुएं के पास रखे पत्थर पर पटक दिया, जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

घटना के बाद परिजन और ग्रामीण बच्चे को इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतक की मां निराली देवी के बयान पर कटकमसांडी थाना में कांड संख्या 135/26 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी पिता आकाश कुमार मेहता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जांच के आधार पर अन्य दोषियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

You may have missed