पिता ने दिखाई हैवानियत! 14 साल की बेटी से कई बार रेप,

0
Advertisements
Advertisements

दिल्ली: दिल्ली के पहाड़गंज में 14 वर्षीय बेटी से कई बार बलात्कार करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. रविवार को इस घटना की शिकायत करने वाली आठवीं कक्षा की छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह मुख्य रूप से अपने छोटे भाई-बहन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सामने आई.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

लड़की अपने मकान मालिक के साथ पहाड़गंज थाने पहुंची. पुलिस ने बताया कि शिकायत में लड़की ने कहा, कि उसकी मां लगभग 15 दिन पहले बिहार में उनके पैतृक गांव चली गई थी, जिसके बाद उसका उत्पीड़न शुरू हुआ. पुलिस के अनुसार लड़की ने आरोप लगाया कि 31 जनवरी और एक फरवरी की रात के दौरान उसके पिता ने घर पर उसका बलात्कार किया.लड़की ने पुलिस को बताया कि उसने विरोध किया, लेकिन पिता ने धमकाकर चुप रहने के लिए कहा. पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, लड़की ने बताया कि पिछले 10-15 दिन में चार-पांच बार इसी तरह की घटनाएं हुईं.

Advertisements
See also  बीजेपी ने घोषित किए राज्यसभा चुनाव के लिए 9 उम्मीदवार, नितिन नबीन को बिहार से नामांकन

Thanks for your Feedback!

You may have missed