संसद भवन के सामने किसानों ने भी लगाया अपना संसद, कृषि कानूनों के खिलाफ किसान पहुचे जंतर-मंतर आज से आन्दोलन शुरू

Advertisements

19 दिनों तक रोज 200 किसान जंतर-मंतर पर किसान संसद लगाएंगे

नई दिल्ली (एजेंसी): आज से संसद भवन के सामने किसानो ने लगाया अपना संसद, राकेश टिकैत  अपने साथ 200  किसानो का समूह को लेके आज जंतर मंतर पहुंच गए हैं. किसान ने आज 22 जुलाई से संसद मार्च शुरू कर दिया हैं. भारी सुरक्षा के बीच किसान जंतर-मंतर पर किसान संसद लगाएंगे और सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करेंगे. दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने 9 अगस्त तक प्रतिदिन अधिकतम 200 किसानों द्वारा प्रदर्शन की विशेष अनुमति दे दी है. दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि प्रतिदिन चार बसों में 200 किसानों का एक समूह पुलिस की सुरक्षा के साथ बसों में सिंघू सीमा से जंतर-मंतर आएगा और वहां सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक विरोध प्रदर्शन करेगा. कृषि कानून वापस लेने की मांग को लेकर कांग्रेस के सांसदों ने संसद भवन परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया है. उधर, किसानों को लेकर आ रही बस को दिल्ली बॉर्डर पर रोक दिया गया है. दिल्ली पुलिस किसानों को दूसरे रूट से लाने की बात कर रही है, जबकि किसान जीटी-करनाल रोड से लाने की बात कर रहे हैं.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इस बीच, हिंसा की आशंका के सवाल पर किसाने नेता राकेश सिंह टिकैत ने कहा, जंतर मंतर से संसद महज 150 मीटर की दूरी पर है. हम वहां अपना संसद सत्र आयोजित करेंगे. हमें गुंडागर्दी से क्या लेना-देना? क्या हम बदमाश हैं?

See also  नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों को किया गिरफ्तार

सूत्रों ने बताया कि जंतर-मंतर पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाएंगे.डीडीएमए के एक आदेश के तहत राष्ट्रीय राजधानी में विरोध प्रदर्शन के लिए एकत्रित होने की वर्तमान में अनुमति नहीं है.

 

About The Author

You may have missed