शाहरुख की बर्थडे पार्टी के लिए अलीबाग पहुंचे फराह खान-करण जौहर

0
Advertisements
Advertisements

अलीबाग:बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान 2 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाने वाले हैं। कल किंग खान 60 साल के हो जाएंगे, ऐसे में फैंस के लिए ये बहुत बड़ा और खास दिन है। शाहरुख खान धूमधाम से अपना बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे। रिपोर्ट्स हैं कि इस बार वो अपना बर्थडे अलीबाग में मनाएंगे। उनके बर्थडे में फ्रेंड्स और फैमिली शामिल होगी। जानकारी के मुताबिक ग्रैंड पार्टी की तैयारी शुरू हो गई है। शाहरुख के बेस्ट फ्रेंड करण जौहर और फराह खान, साथ ही सुहाना की दोस्त नव्या नंदा को बड़े ‘रोरो शिप’ पर अलीबाग जाते देखा गया। फराह खान और करण जौहर ने मुंबई से अलीबाग के लिए M2M फेरी ली, इस दौरान कोरियोग्राफर ने अपनी जर्नी का एक मजेदार वीडियो शेयर किया. जिसमें दोनों को हंसी-मजाक करते हुए नजर आ रहे हैं. फराह ने कैप्शन में लिखा, ‘करण का रोरो पर दिन .वहीं वीडियो में फराह कहती हैं, ‘दोस्तों, हम अलीबाग जाने वाली इस रोरो से हैं और देखो कौन है.’ और फिर वह मुस्कुराते हुए करण जौहर की तरफ कैमरा घुमाती हैं…हमेशा हाजिरजवाब करण जौहर जवाब देते हैं, ‘मुझे इनवाइट करने के लिए धन्यवाद, यह लाइफ में एक बार मिलने वाला अनुभव है.’गौरतलब है कि किंग खान अक्सर ही अपना जन्मदिन अपने घर यानी मन्नत में ही मनाते हैं. यहां वो अपने फैंस को अपनी एक झलक भी दिखाते हैं. लेकिन इस बार उनके बंगले में रेनोवेशन का काम चल रहा है. ऐसे में इस कारण शाहरुख अपने अलीबाग वाले फार्महाउस में पार्टी मनाएंगे.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed