ग्वालियर में फंसे मशहूर गायक अदनान सामी, 17.62 लाख की धोखाधड़ी का आरोप — कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट

0
Advertisements
Advertisements

ग्वालियर: मशहूर गायक अदनान सामी एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह संगीत नहीं, बल्कि एक कानूनी विवाद है। ग्वालियर की रहने वाली लावन्या सक्सेना ने उन पर 17 लाख 62 हजार रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। यह मामला वर्ष 2022 का बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, लावन्या सक्सेना ने अदनान सामी की टीम को एक संगीत कार्यक्रम के लिए 33 लाख रुपये में बुक किया था। इसके तहत उन्होंने 17 लाख 62 हजार रुपये एडवांस के रूप में भुगतान किया था। कार्यक्रम 27 सितंबर 2022 को होना था, लेकिन शो से कुछ दिन पहले ही गायक की टीम ने अचानक कार्यक्रम रद्द कर दिया और कहा कि बाद में आयोजन करा लिया जाए।

जब लावन्या ने एडवांस राशि वापस मांगने की कोशिश की, तो टीम ने पैसे लौटाने से इंकार कर दिया। इसके बाद उन्होंने इंदरगंज थाना में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। यहां तक कि पुलिस अधीक्षक से संपर्क करने के बाद भी उन्हें राहत नहीं मिली।

आख़िरकार लावन्या को जिला न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ा। उनके अधिवक्ता अवधेश सिंह तोमर ने बताया कि न्यायालय ने इस मामले में इंदरगंज थाना पुलिस से स्टेटस रिपोर्ट तलब की है।

वहीं, अब तक अदनान सामी या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
बता दें कि अदनान सामी का जन्म पाकिस्तान में हुआ था, और वे 2016 में भारतीय नागरिक बने। ‘तेरा चेहरा’ जैसे मशहूर गीत से अदनान सामी ने लाखों लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई थी, लेकिन अब यह मामला उनके लिए एक नई मुश्किल लेकर आया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed