हिमांशु हत्याकांड में परिवार की मांग मानी गई, पत्नी को सरकारी नौकरी का आश्वासन
Advertisements

Advertisements

Advertisements

जमशेदपुर : हिमांशु सिंह हत्याकांड में करीब ढाई दिन तक चले गतिरोध के बाद जिला प्रशासन और परिजनों के बीच सहमति बन गई। प्रशासन की ओर से लिखित आश्वासन दिए जाने के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हो गए। आश्वासन में आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ मृतक की पत्नी को नियमानुसार सरकारी नौकरी देने की प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात भी शामिल है.
Advertisements

Advertisements

प्रशासन ने परिजनों की अन्य मांगों पर भी नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिया है। इसके बाद सुरक्षा व्यवस्था के बीच हिमांशु सिंह का अंतिम संस्कार कराया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।


