बीमार महिला की मौत से परिवार में शोक, विधायक पहुंचे और दिया मदद का आश्वासन
Advertisements

Advertisements

चाकुलिया : प्रखंड की बड़डीहपुर पंचायत के कालापाथर गांव निवासी नरेन्द्र पात्र की पत्नी बीमार थीं, जिन्हें शनिवार को इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के मिदनापुर ले जाया गया था. इसी बीच विधायक समीर महंती पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली. उन्होंने परिवार की स्थिति को देखते हुए आर्थिक सहयोग का आश्वासन भी दिया.
Advertisements

मौके पर विधायक ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की. उन्होंने संबंधित विभागों से संपर्क कर परिवार को सरकार की ओर से मिलने वाली योजनाओं का लाभ दिलाने का भी भरोसा दिलाया. इस दौरान सुजीत दत्ता, गौतम दत्ता, मृणमय राय सहित अन्य लोग भी मौजूद थे.

Advertisements


