जेल अदालत में दो मामलो का हुआ निष्पादन

0
Advertisements
Advertisements

सरायकेला: झालसा,रांची के निर्देशानुसार रविवार को स्थानीय मंडल कारा में जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला के द्वारा अप्रैल महीने का मासिक जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जेल अदालत में कई बंदियों के द्वारा दिए गए आवेदन में कुल 04 मामलों पर विचार किया गया जिनमे दो मामलो का निष्पादन किया गया और दो बन्दी को मुक्त किया गया। इस दौरान उपस्थित बंदियों को विधिक जानकारी देते हुए बताया गया की जो भी कैदी अपना केस लड़ने में असमर्थ हो अथवा महिला,अनुसूचित जनजाति के हों वे अपने मुकदमे को लड़ने के लिए निःशुल्क वकील और अन्य विधिक सहायता जिला विधिक सेवा प्राधिकार से आवेदन कर पा सकते हैं। कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सह प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार कवितांजली टोप्पो,प्रभारी जेल अधीक्षक सतेंद्र महतो,पब्लिक प्रोसिक्यूटर,स्थानीय कारागार के कर्मी,न्यायालय के कर्मी और सुधारगृह के बंदी उपस्थित थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  आबकारी और आर्म्स एक्ट मामले में आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट से भेजा गया जेल

Thanks for your Feedback!

You may have missed