सरकारी शराब दुकान में आबकारी ने दी दबिश, नीमडीह में तोड़े चार शराब भट्ठी

0
Advertisements
Advertisements

चांडिल। आबकारी विभाग के एसआई अखिलेश कुमार के नेतृत्व में चांडिल और नीमडीह में छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान नीमडीह थाना क्षेत्र के जुगीलौंग,हेवेन एवं वनडीह आदि में चार शराब भट्ठी को ध्वस्त किया गया तथा काफी मात्रा में जाबा-महुआ को नष्ट कर दिया गया तथा देशी शराब को जब्त कर लिया गया। आबकारी विभाग ने चांडिल डैम रोड स्थित सरकारी शराब दुकान में दबिश दी तथा शराब संचालक को हिदायत दिया एवं दुकान के बाहर खुलेआम शराब पी रहे दो युवक को पकड़ा तथा डांट-फटकार एवं हिदायत देकर छोड़ दिया। अखिलेश कुमार ने बताया कि शिकायत मिल रही थी कि सरकारी शराब दुकान के बाहर लोग खुलेआम शराब पी रहे है जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। इसके अलावे शराब दुकान के आसपास के दुकानों को भी चेतावनी दी गई। उन्होंने बताया कि सरकारी शराब दुकान के संचालक को कहा गया है कि दुकान के आगे लोगों को शराब पीने से मना करें तथा इसके बावजूद वे लोग नहीं मानते हैं तो पुलिस को इसकी सूचना दें।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  गोवंश तस्करी पर विश्व हिंदू परिषद की बैठक में चिंता प्रकट की गई, वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान शासन और प्रशासन इसे रोकने में पूरी तरह विफल

Thanks for your Feedback!

You may have missed