उत्पाद विभाग ने गम्हरिया व ईचागढ़ थाना क्षेत्र में की छापेमारी ,भारी मात्रा में अवैध शराब व सामग्री बरामद,दो गिरफ्तार

0
Advertisements
Advertisements

सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिले के उत्पाद विभाग को मिले गुप्त सूचना के आधार पर लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उत्पाद अधीक्षक विमला लकड़ा के नेतृत्व में कोषांग मुख्यालय के पर्यवेक्षण में जिले के गम्हरिया व ईचागढ़ थाना क्षेत्र में चलाए गए छापामारी अभियान में बड़े पैमाने पर अवैध विदेशी शराब,स्प्रिट,अवैध चुलाई शराब,जावा महुआ,लेबल स्टीकर खाली बोतल ढक्कन आदि जप्त किया गया है। इसकी जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक विमला लकड़ा ने बताया गम्हरिया थाना पुलिस के सहयोग से गम्हरिया थाना क्षेत्र के गांडेडूंगरी में छापामारी की गई जिसमें 2120 लीटर विदेशी शराब ,600 लीटर स्प्रिट, 250 लीटर अवैध चुलाई शराब,19000 किलो जावा महुआ,लेबल स्टीकर 3000 पीस खाली बोतल 2000 व ढक्कन 10000 पीस जप्त किया गया है। जिसमें दो व्यक्ति विवेक साह पिता रामेश्वर प्रसाद केसरी बागबेड़ा पूर्वी सिंहभूम व सोनू कुमार पिता सुखदेव साव भुइयाडीह सीतारामडेरा को गिरफ्तार किया गया है। जबकि अशोक मंडल पिता जोगी मंडल फरार बताए जा रहे हैं जिनके विरुद्ध अभियोजन प्राथमिक की दर्ज किए गए हैं। वही इचागढ़ थाना क्षेत्र के आगसीया गांव में छापामारी कर लगभग 190 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ हबलू दास नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
सभी गिरफ्तार और फरार व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। उत्पाद अधीक्षक विमला लकड़ा की निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में लगातार छापामारी अभियान चलाए जा रहे हैं। यह अभियान लगातार जारी रहेगी।

Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed