बाल दिवस मेला में सेना में भर्ती होने का जानकारी देगा पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela : आज पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम का मासिक बैठक भुइयांडीह प्रीतम पार्क स्थित सामुदायिक भवन में संपन्न हुआ. जिसमें तीनों सेना से सेवानिवृत सैनिक साथी शामिल हुए. कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव दिनेश सिंह ने करते हुवे आगामी कार्यक्रमों की चर्चा की. बाल दिवस के अवसर पर विगत कुछ वर्षों से माननीय विधायक सरयू राय के द्वारा एक सप्ताह बाल मेला लगाया जाता है. जिसका लक्ष्य बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए दिशा देना होता है. उसे बाल मेला में पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्य तीनों सेना में भर्ती होने के लिए उम्र योग्यता शारीरिक क्षमता एवं एन सी सी ज्वाइन करने का लाभ की जानकारी देंगे. उस स्टाल पर तीनों सेना की वर्दी एवं कुछ जहाज के मॉडल भी प्रदर्शित किए जाएंगे. आगामी 4 दिसंबर को नौसेना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाने की चर्चा हुई. कार्यरत सैनिक रूपेश कुमार बागबेड़ा की समस्या की अपडेट जानकारी रूपेश कुमार के द्वारा संगठन के प्रतिनिधियों को दिया गया. संगठन ने भरोसा दिलाया कि कार्यरत सैनिक के साथ किसी भी तरह का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा. संगठन को जिला प्रशासन एवं सेना के शीर्ष अधिकारियों पर पूर्ण भरोसा है. आगामी 13 तारीख को गुजरात सैनिक समागम में जाने वाले झारखंड के प्रतिनिधि मंडल का संगठन स्वागत करके विदा करेगा. नवंबर महीने में सारे पेंशनर्स को डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट पेंशन चालू रखने के लिए जमा करना जरूरी होता है. इसमें हर वर्ष पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम के सदस्य सक्रिय रूप से डिजिटल सर्टिफिकेट जमा करने में सहयोगी की भूमिका निभाते हैं. आज संकल्प लिया गया कि सभी सदस्यों के साथ-साथ अपने आसपास के रहने वाले हर पेंशनर्स का डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट संगठन के सौजन्य से जमा कराया जाएगा. ताकि किसी पेंशनर्स का पेंशन बंद न हो. झारखंड से 26 सदस्यों की टीम गुजरात सैनिक समागम 2025 में जा रही है जिसमें जमशेदपुर से सुशील कुमार सिंह राजीव रंजन भोला प्रसाद सिंह हंसराज सिंह प्रमोद कुमार दास सत्येंद्र सिंह शामिल है. जबकि इसके अलावा रांची बोकारो धनबाद एवं गुमला के प्रतिनिधि भी शामिल रहेंगे. आज के मीटिंग की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बृज किशोर सिंह ने की. कार्यक्रम को सफल बनाने में हंसराज सिंह, हरेंदु शर्मा, सुरेंद्र प्रसाद मौर्य, अशोक श्रीवास्तव, सतनाम सिंह, मकबूल आलम, बृज मोहन, अनुभव सिंह, विजेंद्र सिंह, ओम प्रकाश शर्मा, उमाशंकर, उपेंद्र प्रसाद सिंह, सोमनाथ गिरी, महेश चंद्र प्रसाद, अजय कुमार सिंह, तारकेश्वर नाथ प्रकाश, सुधीर कुमार, अर्जुन ठाकुर, रामजीत प्रसाद, महेश कुमार, सुनील कुमार मिश्रा, पंकज कुमार सिंह, शेख अनवर, प्रमोद कुमार दास, तरुण कुमार तिवारी, प्रमोद कुमार, गौरी शंकर, रूपेश आदि सैकड़ो सैनिक साथी शामिल थे.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed