पूर्व विधायक संजिव सिंह ने ‘नीरज सिंह हत्याकांड’ में चुप्पी तोड़ी, कहा- “यह आरोप आज भी मेरे दिल में दर्द देता है”


धनबाद: धनबाद-झरिया क्षेत्र के पूर्व विधायक संजीव सिंह ने आठ साल बाद मीडिया के सामने इकट्ठा होकर वह दिन याद किया जब उन पर अपने चचेरे भाई और पूर्व उपमयोर नीरज सिंह की हत्या का आरोप लगा था। उन्होंने कहा कि नीरज उनका भाई था और यह आरोप उन्हें आज भी “घाव की तरह” महसूस होता है।सिंह ने कहा- “मेरे जीवन में उस घटना के बाद कुछ भी पहले जैसा नहीं रहा। हमने सच्चाई खोजने की मांग हमेशा की है, और अब साक्ष्यों के अभाव में मुझे बरी किया गया है।”
उन्होंने यह भी कहा कि राजनीतिक भविष्य को लेकर अभी जल्दबाजी नहीं करेंगे लेकिन मजदूर-वर्ग के हित में सक्रिय रहेंगे।गौरतलब है कि मार्च 2017 में नीरज सिंह और उनके तीन सहयोगियों की गोलीबारी में हत्या हुई थी, जिसमे 60 से अधिक राउंड चली थी। उस वारदात में कई आरोपी गिरफ्तार हुए थे और संजीव सिंह को भी मुख्य आरोपी बनाया गया था। अब विशेष अदालत ने उन्हें साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया।इस बयान के बाद इलाके में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। नीरज सिंह की पत्नी और पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने कहा- “हम न्याय के लिए लड़ते रहेंगे, सच अंत तक सामने आएगा।”




