ESIC में कथित भ्रष्टाचार की शिकायत, उच्चस्तरीय जांच की मांग, सरयू राय को सौंपा ज्ञापन

Advertisements

जमशेदपुर : ब्रजवंदना फाउंडेशन ने ईएसआईसी जमशेदपुर में कथित भ्रष्टाचार, गोलमुरी शाखा कार्यालय एवं कुछ सामाजिक सुरक्षा अधिकारियों (SSO) की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं. संस्था ने साक्ष्यों के साथ शिकायत ESIC मुख्यालय, क्षेत्रीय कार्यालय रांची, केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) तथा भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय को भेजी है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

ज्ञापन में अपनी शिकायत में खराब स्वास्थ्य सेवाएं, श्रमिकों के उत्पीड़न, पारदर्शिता की कमी और कथित रिश्वतखोरी जैसे मामलों की उच्चस्तरीय जांच की मांग की गई है. इस संबंध में एक ज्ञापन पूर्व मंत्री एवं विधायक सरयू राय को भी सौंपा गया, जिसे उनके प्रतिनिधि नीरज सिंह ने प्राप्त किया. ब्रजवंदना फाउंडेशन ने कहा है कि श्रमिकों का स्वास्थ्य उनका अधिकार है और ESIC व्यवस्था में पारदर्शिता व जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई तथा व्यापक सुधार की आवश्यकता है.

About The Author

See also  गणेश पूजा मैदान समेत तीन स्थानों पर चला स्वच्छता अभियान, ब्लीचिंग पाउडर का भी छिड़काव

You may have missed