गर्मियों में पाएं ठंडक और स्वाद का मज़ा, घर पर बनाएं ‘मैंगो सागो’, जानें रेसिपी…

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक सेंट्रल डेस्क: गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है और पारा तेज़ी से चढ़ रहा है। ऐसे में ठंडे और स्वादिष्ट डेज़र्ट का आनंद लेना हर किसी को पसंद होता है। एशियाई देशों में लोकप्रिय ‘मैंगो सागो’ इसी मौसम में लोगों की पहली पसंद बन जाता है। यह एक क्रीमी और ट्रॉपिकल मिठाई है, जिसमें आम, साबूदाना और नारियल का दूध मिलाकर तैयार किया जाता है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

आवश्यक सामग्री:

  • 1 अल्फांसो आम
  • 1/2 कप नारियल पानी (ब्लेंडिंग के लिए)
  • 1/4 कप नारियल दूध
  • 2 बड़े चम्मच कंडेन्स्ड मिल्क
  • 1/4 कप साबूदाना (धोकर 2-3 मिनट उबालें)
  • 1/2 कप सामान्य दूध
  • पर्याप्त बर्फ
  • 1/4 कप टेंडर नारियल के टुकड़े
  • 1/4 कप आम के टुकड़े

बनाने की विधि:

1. सबसे पहले आम को स्कूप करें और नारियल पानी के साथ ब्लेंडर में प्यूरी बना लें।

2. साबूदाना को अच्छी तरह धोकर 2-3 मिनट तक उबालें।

3. एक बाउल में आम की प्यूरी, नारियल दूध, कंडेन्स्ड मिल्क, दूध, टेंडर नारियल और आम के टुकड़ों को अच्छे से मिलाएं।

4. अंत में बर्फ डालें और ठंडा-ठंडा आनंद लें।

मैंगो सागो खाने के फायदे:

विटामिन C से भरपूर: आम में मौजूद विटामिन C हमारी इम्युनिटी को मज़बूत करता है और शरीर को फिट रखता है।

फाइबर से भरपूर: साबूदाना टैपिओका स्टार्च से बनता है जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और भूख को देर तक शांत रखता है।

त्वचा के लिए लाभदायक: आम और नारियल दूध में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट त्वचा को चमकदार और स्वस्थ बनाए रखते हैं।

एनर्जी बूस्टर: आम में मौजूद प्राकृतिक शर्करा शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करती है।

तो इस गर्मी घर पर बनाइए स्वादिष्ट मैंगो सागो और लीजिए ट्रॉपिकल ठंडक का मज़ा!

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed