पत्नी के सामने पुलिया से नदी में कूदा युवक, ग्रामीण ने पत्नी को बचाया; गोताखोरों के पैसे मांगने से तलाश में अड़चन

Advertisements

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के नरवा पुलिया से सोमवार सुबह मुसाबनी नंबर-1 का रहने वाला 25 वर्षीय एक युवक नदी में कूद गया। वह अपनी पत्नी के साथ पुल पर पहुंचा था। दोनों के बीच कुछ बातचीत के बाद उसने अचानक छलांग लगा दी। पति को कूदते देख पत्नी भी पीछे कूदने लगी, लेकिन नरवा कॉलोनी के जी. गोराई ने समय रहते उसे पकड़ लिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

घटना के बाद पत्नी सदमे में है। पुलिस उसे जादूगोड़ा थाना ले गई है, जहां उससे जानकारी ली जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की।

आरोप है कि तलाश के लिए बुलाए गए स्थानीय गोताखोरों ने रेस्क्यू के बदले पैसे मांगे। बताया गया कि पुलिस और परिजन यह राशि नहीं जुटा सके, जिससे तलाश में बाधा आई। खबर लिखे जाने तक युवक का पता नहीं चल सका था।

About The Author

See also  पांच करोड़ का बैंक ऋण नहीं चुकाने पर कंपनी सील, इंडियन बैंक ने जमीन और परिसर पर लिया कब्जा

You may have missed