पुष्पा 2′ के टोक्यो इवेंट का इमोशनल वीडियो वायरल


Japan: सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की पॉपुलैरिटी दुनिया भर में है और इसी बीच अब टोक्यो का एक हालिया पल भी चर्चा में आ गया है, जिसमें उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग देखने को मिल रही है। जैसे ही ‘पुष्पा 2: द रूल’ 16 जनवरी को जापान में रिलीज हुई, फिल्म के प्रमोशन के लिए अपने परिवार के साथ टोक्यो में मौजूद एक्टर ने एक जापानी फैन के साथ दिल छू लेने वाला पल शेयर किया। इमोशनल बातचीत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।वीडियो में दिखाई देता है कि एक मीट-एंड-ग्रीट इवेंट के दौरान अल्लू अर्जुन फैंस से मिल रहे होते हैं। तभी वह भीड़ में एक जापानी फैन को पहचान लेते हैं। वह मुस्कुराते हुए उसके पास जाते हैं, नमस्ते करते हैं और हाथ मिलाते हैं। इस प्यार भरे इशारे से वह फैन इतनी भावुक हो जाती है कि खुशी के आसूं रोक नहीं पाती।यह पल सिर्फ फैन के लिए ही नहीं बल्कि दुनिया भर के दर्शकों के लिए भी दिल छू लेने वाला बन गया है। यह वीडियो साफ दिखाता है कि अल्लू अर्जुन की लोकप्रियता सीमाओं से कहीं आगे बढ़ चुकी है और उनका स्टारडम अब ग्लोबल लेवल पर मजबूती से चमक रहा है।बता दें ये वीडियो इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर कंचन और पृथ्वी ने शेयर किया, जो जापान में फैन मीट में मौजूद थीं। उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।बता दें ‘पुष्पा 2: द रूल’ 4 दिसंबर 2024 को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिलने के बाद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 1,871 करोड़ रुपये की कमाई की और यह अब तक की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई।हालांकि, जापान में अल्लू अर्जुन की मौजूदगी के बावजूद फिल्म की ओपनिंग थोड़ी धीमी रही। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, जापान में फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 886 एडमिशन दर्ज किए। वहीं दूसरी फिल्मों की तुलना करें तो ‘RRR’ ने 8,230 और साहो ने 6,510 एडमिशन हासिल किए थे।




