इंजन खराब होने पर इमरजेंसी अलर्ट, इंडिगो विमान ने सुरक्षित लैंडिंग कर टाला बड़ा हादसा

0
Advertisements

दिल्ली : इंदिरा गांधी अन्तरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर एक इंडिगो फ्लाइट में इंजन खराब होने की सूचना मिलने पर “फुल इमरजेंसी” अलर्ट जारी किया गया, लेकिन बाद में विमान सुरक्षित रूप से लैंड कर गया। यह आपातकालीन स्थिति शनिवार सुबह करीब 10:39 बजे तब बनी जब विजाग (विशाखापत्तनम) से आ रही इंडिगो फ्लाइट 6E 579 ने इंजन में technical समस्या बताई। रनवे‑28 पर सुरक्षा दल तैनात कर फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस तैयार रखे गए थे। सभी 161 यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया और बाद में उन्हें उनके गंतव्यों के लिए रवाना कर दिया गया। जांच टीम अब इंजन में आई खराबी के कारणों की समीक्षा कर रही है।पुलिस और एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक स्थिति नियंत्रण में रहने के कारण हवाई अड्डे के सामान्य संचालन पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ा। तकनीकी खराबी के बावजूद विमान के सुरक्षित लैंड करने से बड़े हादसे को टालने में मदद मिली, जिससे यात्रियों और कर्मचारियों की जान सुरक्षित रही।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  IVY भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड 2026 में पवन सिंह बने बेस्ट सिंगर, बिहार में फिल्म सिटी बनाने का ऐलान

Thanks for your Feedback!

You may have missed