चाकुलिया के शाकाभांगा में हाथी ने वृद्ध को पटक कर मार डाला

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

चाकुलिया (संवाददाता ):- चाकुलिया प्रखंड के श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र के चंदनपुर पंचायत के शाकाभांगा गांव के 62 वर्षीय सुकरा मुंडा नामक वृद्ध को एक जंगली हाथी ने पटक कर मार डाला. घटना विगत रात्रि की है. जानकारी के मुताबिक सुकरा मुंडा रात में पेशाब करने के लिए घर के बाहर निकले थे. तभी एक जंगली हाथी ने हमला बोल दिया और उन्हें पटक कर मार डाला. सूचना पाकर वन विभाग की टीम और श्यामसुंदरपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है. चाकुलिया के प्रभारी वन क्षेत्र पदाधिकारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर वन विभाग की टीम भेजी गई है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  पर्यावरण बचाने की बड़ी पहल, नए सोलर प्लांट से हर साल 3375 टन कार्बन उत्सर्जन होगा कम

Thanks for your Feedback!

You may have missed