संभल के इन इलाकों में बिजली चोरी, एक मिनी पावर स्टेशन मिला,

0
Advertisements

संभल: संभल में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान में बड़ा खुलासा हुआ है। रायसत्ती थाना क्षेत्र में जिलाधिकारी (डीएम) राजेंद्र पेंसिया के निर्देश पर 7 टीमों ने बिजली चोरी रोकने के लिए एक विशेष अभियान चलाया। इस दौरान बड़ी मात्रा में बिजली चोरी पकड़ी गई, जिससे विभाग को लाखों का चूना लग रहा था।अभियान के दौरान एक चौंकाने वाली बात सामने आई। कुछ जगहों पर 50-60 घरों को एक ही सोर्स से बिजली आपूर्ति की जा रही थी। जांच में पता चला कि एक व्यक्ति ने अवैध रूप से एक मिनी पावर स्टेशन स्थापित कर रखा था। यह पूरा सिस्टम भूमिगत (अंडरग्राउंड) था, जिसे पकड़ना बेहद मुश्किल था। इस मामले में संबंधित व्यक्ति के खिलाफ पहले ही प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी थी।डीएम राजेंद्र पेंसिया ने बताया कि पकड़े गए उपकरणों और चोरी की मात्रा के आधार पर संबंधित व्यक्ति पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही, आगे की कानूनी कार्रवाई के तहत एक और प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। इस कार्रवाई से बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिजली चोरी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे मामलों में सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा ताकि बिजली चोरी पर अंकुश लगाया जा सके और सरकारी राजस्व को बचाया जा सके।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed