तीन दिवसीय अमेरिका दौरे पर EAM जयशंकर,

0
Advertisements
Advertisements

Delhi: भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर मंगलवार को वॉशिंगटन में अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात करेंगे। यह मुलाकात ऐसे समय हो रही है, जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-अमेरिका के बीच एक नए व्यापार समझौते की घोषणा की है। जयशंकर 2 से 4 फरवरी तक अमेरिका के दौरे पर हैं। इस दौरान वह बुधवार को होने वाली पहली क्रिटिकल मिनरल्स मिनिस्टीरियल बैठक में हिस्सा लेंगे, जिसकी मेजबानी मार्को रुबियो कर रहे हैं। इस बैठक का मकसद अहम खनिजों (जैसे लिथियम, कोबाल्ट आदि) की सप्लाई चेन को मजबूत और सुरक्षित बनाना है, जो नई तकनीक, आर्थिक मजबूती और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जरूरी हैं।मुलाकात से ठीक एक दिन पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर बताया कि भारत और अमेरिका के बीच समझौता हुआ है। इसके तहत भारत पर लगने वाला अमेरिकी रेसिप्रोकल टैरिफ 25% से घटाकर 18% कर दिया गया है। इससे भारतीय उत्पादों को अमेरिकी बाजार में बड़ी राहत मिलेगी। अमेरिकी विदेश विभाग के मुताबिक, यह पहली क्रिटिकल मिनरल्स मिनिस्टीरियल बैठक देशों के बीच सहयोग को नई दिशा देगी। इसमें सप्लाई चेन को विविध और भरोसेमंद बनाने पर जोर होगा। इस बैठक में अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, मार्को रुबियो समेत कई वरिष्ठ अधिकारी शुरुआती संबोधन देंगे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  फाइलेरिया की दवा खाने के बाद 10 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, गड़चिरोली में मचा हड़कंप; 4 जिला अस्पताल रेफर

Thanks for your Feedback!

You may have missed