बिक्रमगंज में दूसरे दिन लॉक डाउन का सख्ती से अनुपालन कराने को लेकर सड़क पर उतरे डीएसपी व एएसडीएम

Advertisements

बिक्रमगंज /रोहतास (धर्मेन्द्र कुमार सिंह):- स्थानीय शहर में दूसरे दिन भी लॉक डाउन का सख्ती से अनुपालन कराने को लेकर सख्त दिखे अधिकारी। वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर सरकार के द्वारा पुर्ण रूप से पूरे बिहार में लॉक डाउन लगाया गया है जिसका सख्ती से अनुपालन कराने के लिए बिक्रमगंज शहर के तेंदुनी चौक पर दूसरे दिन सख्त दिखे डीएसपी राजकुमार व एएसडीएम दिलीप कुमार। इस दौरान डीएसपी राजकुमार एवम एएसडीएम दिलीप कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के कारण चारो तरफ हाहाकर मचा हुआ है, और काफी लोग मर रहे है। इसके बावजूद भी लोग इस बात को गंभीरता से नही ले रहे है। बेवजह इधर उधर घूमने वाले ही इस वैश्विक महामारी को आमंत्रण दे रहे है। लोगो के वेवजह घूमने से इस कोरोना महामारी का चैन नही टूट रहा है। हमलोगो का जनता से अपील है कि वेवजह घर से बाहर निकलकर सड़को पर नही घूमे। इस वैश्विक महामारी को घर मे रहकर की चैन तोड़ा जा सकता है जिससे कोरोना को हम लोग हरा देंगे। इस दौरान डीसीएलआर मधुसुधन प्रसाद, सीओ आलोक चंद्र रंजन, बीडीओ अजय कुमार , थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा बीसीओ बिभाष कुमार, पुरषोतम कुमार धीरज, कृषि समन्वयक सुनील रॉय, प्रशांत कुमार, जेएसएस कामख्या नारायण सिंह के साथ सशस्त्र बल मौजूद थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

You may have missed