डॉ. अनिलचंद्र पाठक का कोल्हान विश्वविद्यालय सीनेट के लिए निर्विरोध चयन, जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में बधाई समारोह

0
Advertisements
Advertisements

Jharkhand : कोल्हान विश्वविद्यालय के सीनेट के चुनाव में जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज से वाणिज्य संकाय के वरिष्ठ शिक्षक डॉ. अनिलचंद्र पाठक का निर्विरोध चयन सीनेट सदस्य के रूप में हुआ है। उनके इस चयन से महाविद्यालय परिवार में हर्ष और गौरव का वातावरण है।

इस अवसर पर जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में आयोजित एक समारोह में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सत्यप्रिय महालिक  ने डॉ. अनिलचंद्र पाठक को पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही नियमित शिक्षकों, नीड बेस्ड शिक्षकों, वोकेशनल शिक्षकों तथा शिक्षकेत्तर कर्मियों की ओर से भी पुष्पगुच्छ तथा अंगवस्त्र देकर उनका अभिनंदन किया गया।

उल्लेखनीय है कि शिक्षकेत्तर कर्मियों के प्रतिनिधि के रूप में सीनेट सदस्य के लिए संपन्न चुनाव शत-प्रतिशत मतदान के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ, जो महाविद्यालय में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी और जागरूकता को दर्शाता है।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य ने डॉ. अनिलचंद्र पाठक को बधाई देते हुए कहा कि उनका निर्विरोध चयन उनके शैक्षणिक अनुभव, प्रशासनिक दक्षता और संस्थागत प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. पाठक अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करेंगे तथा कोल्हान विश्वविद्यालय और जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक हितों को प्रभावी रूप से सीनेट में प्रस्तुत करेंगे।

अपने संबोधन में डॉ. अनिलचंद्र पाठक ने महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक समुदाय, शिक्षकेत्तर कर्मियों तथा सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि वे सभी के सहयोग से विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय के हित में कार्य करेंगे।

कार्यक्रम का संचालन प्रो. सुभाषचंद्र दास ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन श्री मनमोहन द्वारा प्रस्तुत किया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed