मानगो हनुमान मंदिर से दानपेटी की चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद है पूरी घटना

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : शहर के मानगो बड़ा हनुमान मंदिर से चोरों ने गुरुवार की देर रात दानपेटी की चोरी कर ली. घटना में चोरों के हाथ 50 से 60 हजार रुपये लगे हैं. पूरी घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह पुजारी को तब लगी थी, तब वे मंदिर में पहुंचे थे. इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी मंदिर कमेटी के लोगों को दी. इसके बाद सूचना पर मानगो पुलिस जांच में पहुंची. बड़ा हनुमान मंदिर की बात करें तो यहां पर पहले से ही सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है. चोरों ने सामने लगे दरवाजे का शीशा तोड़ दिया और घटना को अंजाम दिया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

सुनियोजित तरीके से दिया घटना को अंजाम

रोजाना की तरह पुजारी सुबह के समय मंदिर को खोलने के लिये पहुंचे तब देखा कि दरवाजे के एक हिस्से का शीशा टूटा हुआ है. भीतर जाने पर देखा कि दानपेटी गायब है. इसके बाद घटना की जानकारी मंदिर कमेटी के लोगों को दी. मंदिर कमेटी के सचिव शिवप्रकाश शर्मा का कहना है कि जिस तरह से घटना को अंजाम दिया गया है उससे लग रहा है कि सुनियोजित है. थोड़ी देर में ही घटना को अंजाम देकर चोर फरार हो गये. दानपेटी को खोलने की योजना थी, लेकिन किसी कारण से उसे नहीं खोला गया था.

Advertisements
See also  जमशेदपुर ग्रामीण क्षेत्र में वृद्ध महिला की निर्मम हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Thanks for your Feedback!

You may have missed