झारखंड चित्रपट फिल्म महोत्सव में डॉक्यूमेंट्री हाथी खेदा ने मचाया धमाल, सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री जूरी अवॉर्ड से सम्मानित

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : फिल्म महोत्सव चित्रपट झारखंड 2023 में डॉक्यूमेंट्री हाथी खेदा ने मचाया धमाल गत् 23, 24 एवं 25  जून को रांची के सरला बिरला यूनिवर्सिटी में चित्रपट झारखंड द्वारा 3 दिवसीय फिल्म महोत्सव आयोजन किया गया. जिसमें पूरे झारखंड से अलग-अलग कैटेगरी की 100 से ज्यादा फिल्में आई.

जहाँ में जमशेदपुर के युवा कलाकार सुशांत कुमार द्वारा निर्मित हाथी खेदा डॉक्यूमेंट्री को सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री जूरी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। सुशांत कुमार ने बताया कि उन्होंने यह डॉक्यूमेंट्री डेढ़ वर्ष के कठिन परिश्रम के बाद पूर्ण किया, आज अगर आमजन या खास में इनकी फिल्म को पसंद किया जा रहा है, तो इसके लिए वे अपने माता-पिता, गुरुजन और ईश्वर को धन्यवाद देते हैं, उन्होंने बताया कि आगे भी वे इस तरह के विभिन्न विषयों पर फिल्मी बनाते रहेंगे। फिल्म मोहोत्सव का समापन समारोह प्रेक्षागृह में जमशेदपुर पूर्व विधायक सरयू राय, पद्मश्री मुकुंद नायक, ग़दर फिल्म के लेखक एवंश निर्दशक आदित्य लामा, कार्यक्रम अध्यक्ष नंद सिंह एवं वरिष्ठ कलाकार सुशील अंकन एवं राकेश रमण की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

About The Author

See also  5वें स्थापना दिवस पर महिलाओं का उत्सव, सम्मान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजा समारोह

Thanks for your Feedback!