भाजपा जमशेदपुर महानगर की जिला कार्यसमिति की बैठक कल, बैठक की सफलता को लेकर जमशेदपुर महानगर ने की व्यापक तैयारी, शामिल होंगे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

0
Advertisements
Advertisements

भाजपा जमशेदपुर महानगर की जिला कार्यसमिति की बैठक कल, बैठक की सफलता को लेकर जमशेदपुर महानगर ने की व्यापक तैयारी, शामिल होंगे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, प्रांतीय संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जमशेदपुर (संवाददाता):- भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा गुरुवार को एन एच 33 स्थित डॉल्फिन क्लब एंड रिसॉर्ट, डांगा में होने वाले जिला कार्यसमिति बैठक के मद्देनजर सभी तैयारियां बुधवार देर शाम पूर्ण कर ली गयी है। भाजपा जमशेदपुर महानगर गुंजन यादव की देखरेख में एमजीएम मंडल अंतर्गत डॉल्फिन क्लब एंड रिसोर्ट जाने वाले रास्ते, मानगो पुल से डिमना चौक, पारडीह काली मंदिर से डिमना चौक एवं डिमना चौक से लेकर कार्यक्रम स्थल तक के रास्ते को पार्टी के ध्वज व बैनर से सजाया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष गूँजन यादव ने बताया कि जिला कार्यसमिति की बैठक हेतु सभी अपेक्षित भाजपाजनों को पत्र/ कॉल के माध्यम से आमंत्रित किया गया है। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, प्रांतीय संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, भाजपा प्रदेश मंत्री सह जिला प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू समेत अन्य प्रमुख नेतागण कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। उन्होंने बताया कि बैठक को लेकर सभी जरूरी तैयारियों को पूर्ण कर लिया गया है। जिला कार्यसमिति बैठक को लेकर जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर है। उन्होंने बताया कि बैठक में महानगर की प्रमुख विषयों के साथ आगामी कार्ययोजना व राजनीतिक प्रस्तावों पर विचार-विमर्श होगा।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed