सुबोध झा भाजपा नेता के द्वारा 441 छठ व्रत धारियों के बीच नि:शुल्क पूजा सामग्री का किया गया वितरण

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:-  आज दिनांक 9 नवंबर को बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सह भाजपा नेता सुबोध झा के नेतृत्व में पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत बागबेड़ा के शंख बाबा मैदान, वायरलेस मैदान के समीप झा निवास पर, 441 छठ व्रत धारियों के बीच निशुल्क सूप 5 तरह के फल साड़ी धोती पूजा सामग्री का आज प्रातः 11:00 बजे से वितरण का कार्य शुरू किया गया। साथी विभिन्न बस्तियों में भी निर्धन सहाय जो छठ व्रत धारी थे। समिति के सदस्यों द्वारा बनाए गए सूची के अनुसार उन्हें भी घर घर जाकर सूप फल साड़ी धोती एवं पूजा सामग्री उपलब्ध कराई गई। सुबोध झा ने कहा समिति के सदस्य बरोदा छठ घाट एवं बागबेड़ा में बनाए गए सभी छठ घाट में अपना अपना सहयोग प्रदान करेंगे। आज के इस कार्यक्रम में सुबोध झा के साथ बागबेड़ा महिला मोर्चा की अध्यक्ष ऋतु सिंह, उर्मिला देवी ,कल्लू रजक, दीपक कुमार ,कार्तिक झा, उमेश कुमार सिंह ,गौरव कुमार हेमंत शर्मा, राजाराम शर्मा, अभिषेक कुमार, रोहित कुमार मिश्रा, श्वेता कुमारी सिंह, प्रियंका सिंह, नम्रता देवी, बबीता ठाकुर ,सविता देवी, सौरव शुक्ला , विनोद कुमार राजीव कुमार, एवं सैकड़ों समिति के सदस्य गण कार्यक्रम में अपना सहयोग प्रदान किए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  पुलिस-अपराधियों में मुठभेड़, प्रिंस खान गैंग का शूटर घायल, एसआई भी जख्मी

You may have missed