बाजार समिति के अध्यक्ष सह भाजपा नेता अप्पा राव के कार्यालय में हुई चोरी के मामले खुलासा, आरोपी गया जेल

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Saraikela : गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत टिनप्लेट सद्भावना मार्केट स्थित बाजार समिति के अध्यक्ष सह भाजपा नेता अप्पा राव के कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी जी रवि को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी नानक रोड इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है. पुलिस के अनुसार, पिछले महीने अज्ञात चोरों ने अप्पा राव के कार्यालय का ताला तोड़कर करीब 30 हजार रुपये नकद, एक पुराना मोबाइल फोन और कई महत्वपूर्ण कागजात चुरा लिए थे. इस घटना के बाद अप्पा राव ने गोलमुरी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी..जांच के दौरान पुलिस को मिले सुराग के आधार पर जी रवि को हिरासत में लिया गया. पूछताछ के दौरान उसने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली. पुलिस ने उसके पास से कार्यालय से चोरी हुए कई कागजात और कुछ नकद रुपये भी बरामद किए हैं.
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. वहीं यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस वारदात में उसके साथ कोई और भी शामिल था या नहीं..इस गिरफ्तारी के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की है और क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed