केंद्रीय खेल,युवा एवं सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर से मिलें दिनेश कुमार

Advertisements
Advertisements

दिल्ली:-   भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने सोमवार सुबह केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से शिष्टाचार भेंटकर उनका अभिनंदन किया। दिल्ली प्रवास पर गये पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी के वरीय नेताओं से मिलकर मोदी मंत्रिमंडल में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दिया। अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से सांसद हैं। उन्हें हाल ही में केंद्र सरकार की मोदी मंत्रिमंडल में खेल, युवा सहित सूचना प्रसारण मंत्रालय की अत्यंत महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। दिनेश कुमार ने केंद्रीय मंत्री के दिल्ली स्थित आवास पर आत्मीय मुलाक़ात करते हुए शुभकामनाएं दिये और झारखंड के कोल्हान की राजनीतिक गतिविधियों पर भी चर्चाएं किये। दिनेश कुमार ने श्री अनुराग ठाकुर से झारखंड के उपेक्षित और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधा सहित पूर्व खिलाड़ियों को सम्मानजनक नौकरी दिलाने का आग्रह किया। दिनेश कुमार ने केंद्रीय मंत्री के संज्ञान में लाया की कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में प्रतिनिधित्व कर चुके झारखंडी खिलाड़ी सरकारी बेरुखी के कारण ईंट भट्ठों, गैरेज में मज़दूरी करने को बाध्य हैं। आये दिन ऐसी ख़बरें समाचार पत्रों में आती हैं, जो अत्यंत कष्टप्रद है। केंद्रीय मंत्री ने इस संदर्भ में जरूरी पहल का भरोसा दिया और दिनेश कुमार को उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य के लिए शुभकामनाएं दिये।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  सुधा-बन्ना ने कांग्रेस झारखंड प्रभारी के राजू से मिलकर लिया आशीर्वाद

You may have missed