उपायुक्त कंचन सिंह ने दुर्गा पूजा पंडाल का किया उद्घाटन, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच खोला पट

Advertisements

सिमडेगा : शारदीय नवरात्र की षष्ठी पूजा के अवसर पर शुक्रवार को उपायुक्त कंचन सिंह ने नवयुवक रामजानकी मंदिर दुर्गा पूजा पंडाल का विधिवत उद्घाटन किया। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच उपायुक्त ने दीप प्रज्वलित कर पंडाल का पट खोला। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष ओलिवर लकड़ा, अपर समाहर्ता गिरजा शंकर महतो, अनुमंडल पदाधिकारी सुमंत तिर्की और जिला आपूर्ति पदाधिकारी नरेश रजक सहित कई अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

उद्घाटन समारोह में दुर्गा पूजा समिति की ओर से उपायुक्त का स्वागत किया गया। रामजानकी मंदिर के संरक्षक ओम प्रकाश शर्मा, अध्यक्ष प्रदीप शर्मा सहित प्रीतम जैन, पवन जैन, अनिल अग्रवाल और नवीन जैन ने उपायुक्त एवं अन्य अधिकारियों को दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान उपायुक्त कंचन सिंह ने कहा कि मां जगदम्बा की कृपा से उन्हें रामजानकी मंदिर के भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि शक्ति की उपासना का यह पर्व जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और उत्साह का संचार करता है।

उपायुक्त ने मां दुर्गा से पूरे शहर, राज्य और देश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। उन्होंने सभी को शक्ति, साहस और संबल मिलने की कामना की। समारोह में रामजानकी मंदिर के सभी पदाधिकारी, समिति के सदस्य, बड़ी संख्या में महिलाएं और स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे। मां दुर्गा की आराधना और भक्तिमय वातावरण के बीच उद्घाटन कार्यक्रम संपन्न हुआ।

About The Author

You may have missed