बैंक हड़ताल के समर्थन में बिष्टुपुर में प्रदर्शन, कर्मचारियों ने रखीं अपनी मांगें

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:  पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (UFBU) के आह्वान पर अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में 27 जनवरी 2026 को आयोजित देशव्यापी बैंक हड़ताल के क्रम में पंजाब नेशनल बैंक, बिष्टुपुर शाखा के समीप एक प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जमशेदपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में पदस्थापित बैंक कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान कर्मचारियों ने एकजुट होकर अपनी मांगों को बुलंद आवाज़ में उठाया और बैंक प्रबंधन व सरकार का ध्यान समस्याओं की ओर आकृष्ट किया। प्रदर्शन कार्यक्रम में मुख्य रूप से कॉमरेड राम अयोध्या सिंह, सुमित मुखर्जी, सत्येंद्र सिंह, अशोक रजक, किंजल कुमार, राजकुमार मिश्रा, राजू भगत, अभिनव झा, सूरज लाल, महेश भगत, राजीव कुमार, विनीत कुमार, प्रभु प्रसाद वर्मा, छीता कुमारी, सींगों हांसदा, नेहा सिन्हा, पारोमिता सहित अन्य साथियों ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  रांची में धोनी की कार पर लगा ट्रैफिक चालान, तेज रफ्तार ने दिया महंगा सबक

Thanks for your Feedback!

You may have missed