छात्र आंदोलन में अराजकता फैलाने वालों पर कार्रवाई की मांग, निर्दोष छात्रों पर कार्रवाई नहीं करने की बात

Advertisements

रांची : JPSC-JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच गुरुवार को इंडिया गठबंधन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रोजेक्ट भवन में मुख्य सचिव से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने आंदोलन के दौरान उपद्रव और अराजकता फैलाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए आवेदन सौंपा। इसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM), कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और भाकपा माले के प्रतिनिधि शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल में विनोद पांडे, राजेश ठाकुर, केशव महतो कमलेश, ममता देवी, राजेश कच्छप, एमटी राजा, विकास मुंडा, सुरेश बैठा और मनोज यादव मौजूद थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

मुख्य सचिव से मुलाकात के बाद JMM महासचिव विनोद पांडे ने कहा कि निर्दोष छात्रों के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं की जाएगी और शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करने वाले छात्रों के साथ सरकार खड़ी है। उन्होंने कहा कि आंदोलन की आड़ में अराजकता फैलाने वाले तत्वों को नहीं छोड़ा जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने भी कहा कि निर्दोष छात्रों पर कार्रवाई नहीं होनी चाहिए, लेकिन आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक चेहरों ने छात्र आंदोलन का इस्तेमाल कर राज्य में अराजकता फैलाने की कोशिश की। उन्होंने ऐसे लोगों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की।

RJD के मनोज यादव ने कहा कि आंदोलन में शामिल अराजक तत्वों और राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों की पहचान CCTV फुटेज के जरिए की जानी चाहिए। एक दिन पहले भाजपा ने छात्र आंदोलन के दौरान दर्ज प्राथमिकी को लेकर सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था और छात्रों पर दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग की थी। अब इंडिया गठबंधन ने उपद्रव में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग रखी है।

See also  JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर में ट्रैफिक बदलाव, भारी वाहनों की नो एंट्री का समय तय

 

About The Author

You may have missed