दिल्ली सरकार ने परामर्श एजेंसी पर दो साल का प्रतिबंध,

0
Advertisements
Advertisements

दिल्ली : दिल्ली सरकार ने एक परामर्श एजेंसी पर दो साल का प्रतिबंध और 50.30 लाख रुपये जुर्माना लगाया है। पीडब्ल्यूडी ने शालीमार बाग अस्पताल, किराड़ी अस्पताल, चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय और जीटीबी अस्पताल में आईसीयू से जुड़ी परियोजनाओं के लिए इस फर्म को समग्र परामर्श का जिम्मा सौंपा था।इसे योजना, डिजाइन, ड्राइंग, लागत आकलन, वैधानिक स्वीकृतियां और निर्माण पर्यवेक्षण करना था। फर्म ने तय समयसीमा के भीतर जरूरी ड्राइंग, डिजाइन और वैधानिक अनुपालन दस्तावेज जमा नहीं किए। इससे न सिर्फ निर्माण कार्य रुका, बल्कि पूरी परियोजना की समय सारिणी प्रभावित हुई।विभागीय आदेश के मुताबिक, संरचनात्मक डिजाइन से जुड़े अहम दस्तावेज जैसे डिजाइन कैलकुलेशन, डीबीआर (डिजाइन बेसिस रिपोर्ट), स्ट्रक्चरल मॉडल और लोड कैलकुलेशन कई बार मांगने के बावजूद एजेंसी की ओर से उपलब्ध नहीं कराए गए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  टी20 वर्ल्ड कप 2026: न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से रौंदा, फिन एलेन के तूफानी शतक से फाइनल में एंट्री

Thanks for your Feedback!

You may have missed