दिल्ली ब्लास्ट से दहला फिल्मी सितारों का दिल

0
Advertisements
Advertisements

दिल्ली: दिल्ली में सोमवार को पुरानी दिल्ली स्थित लाल किले के पास एक कार में हुए धमाके में 11 लोगों की जान चली गई, जबकि 29 लोग घायल हो गए। हादसे में घायल हुए पीड़ितों को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आतंकी साजिश की आशंका समेत हर पहलू से जांच कर रही है। सोमवार को दिल्ली में हुए धमाके ने फिल्मी सितारों समेत सभी को झकझोर कर रख दिया। थलपति विजय से लेकर रवीना टंडन तक ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। आइए, दिल्ली धमाके पर सेलेब्स की प्रतिक्रिया पर एक नजर डालते हैं।रवीना टंडन ने सोमवार देर रात अपने इंस्टाग्राम स्टोरी सेक्शन में दिल्ली में हुए धमाके को लेकर चिंता और दुख जाहिर किया। रवीना टंडन ने अपने पोस्ट के जरिए इस धमाके में आतंकी गतिविधि की ओर इशारा किया है। अपने पोस्ट में रवीना ने लिखा, “वे फिर से वापस आ गए हैं।” वहीं अपने एक X पोस्ट में उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले और घायलों के प्रति संवेदना व्यक्त की और एक अन्य इंस्टाग्राम स्टोरी में, रवीना ने लिखा, “दिल्ली विस्फोट में अपने प्रियजनों को खोने वाले सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। बहुत ही भयानक खबर।”साउथ सुपरस्टार और राजनेता थलापति विजय ने भी दिल्ली विस्फोट को लेकर चिंता और दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस बारे में अपने X अकाउंट पर पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा, “दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार बम विस्फोट की खबर से मैं बेहद स्तब्ध और दुखी हूं। कई लोगों की जान चली गई है। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी इंस्टाग्राम पर दिल्ली विस्फोट पर दुख व्यक्त करते हुए पोस्ट साझा किए। उन्होंने पीड़ितों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की। रिद्धिमा ने अपने पोस्ट में लिखा- ‘मेरी प्रार्थनाएं उन लोगों के लिए हैं जिन्होंने अपनी जान गँवाई है, उनके परिवारों के लिए और जो घायल हुए हैं। लाल किला विस्फोट से दुखी हूँ, ईश्वर दोषियों को ढूंढे और उन्हें कड़ी सजा दे। प्रेयर्स एंड मोर प्रेयर्स।छावा फेम अभिनेता विनीत कुमार सिंह ने भी दिल्ली ब्लास्ट को लेकर हैरानी और चिंता जाहिर की है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- ‘दिल्ली में हुए दिल दहला देने वाले हादसे से हैरान और बहुत दुखी हूं। मृतकों और पीड़ित परिवारों के लिए दुआएं।”

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed