जुस्को एमडी से मिला प्रतिनिधिमंडल, टैंकर से जलापूर्ति की मांग

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर। जुस्को के पानी टैंकर से बागबेड़ा सहित 13 पंचायतों में प्रतिदिन 3 ट्रिप पीने का पानी भेजने को लेकर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल जुस्को के महाप्रबंधक आरके सिंह से मिला। सुनील गुप्ता ने जीएम को मांग पत्र सौंपा, जिसमें कहा गया है कि वर्तमान में पानी टैंकर से एक-दो ट्रिप के बजाय तीन ट्रिप पानी देने, पानी टैंकर की संख्या एक के बजाय दो करने एवं टैंकर से पूरा भर कर पानी लाने की मांग की गई है। सारी बातों से अवगत होने के पश्चात जुस्को के महाप्रबंधक ने चार सूत्री मांगों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अपने अधीनस्थ पदाधिकारी को अभिलंब पूरा करने का निर्देश दिए। उन्होंने वर्तमान में पानी टैंकर प्रतिदिन दो ट्रिप निर्धारित समय पर भेजने का आश्वासन दिए हैं। प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, समाजसेवी सुधीर दुबे, रंजन सिंह, कुंदन सिंह, संतोष गुप्ता, राकेश, बीजू मंडल उपस्थित थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  ट्रैक्टर छोड़ने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, अंचल कार्यालय का वीडियो वायरल

Thanks for your Feedback!

You may have missed