अगले आदेश तक संस्थानो को बंद रखने का निर्णय, शादी-विवाह समारोह मेंअधिकतम 50 लोगों की अनुमति

Advertisements
Advertisements

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की राज्य में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर सरकार द्वारा शनिवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई गई थी. आज सरकार के सहयोगी दलों के साथ भी बैठक में. राज्य में कोरोना की स्थिति को ध्यान में रखकर कई महत्वपूर्ण सुझाव विपक्ष के साथियों के तरफ से भी आए. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने प्राथमिक स्तर पर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं. इसके तहत राज्य के सभी स्कूल, कॉलेज, आईटीआई संस्थान, कोचिंग संस्थान, ट्रेनिंग संस्थान, आंगनबाड़ी केंद्रों को अगले आदेश तक के लिए बंद रखने का निर्णय लिया गया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

शादी-विवाह समारोह में शामिल होने हेतु पहले जो अधिकतम संख्या 200 लोगों की थी, अब उसे घटाकर अधिकतम 50 कर दिया गया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में स्कूल, कॉलेज तथा संस्थागत जितनी भी परीक्षाएं होनी थी, इन परीक्षाओं को अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि 1 महीने के उपरांत फिर राज्य सरकार इसकी समीक्षा करेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि विशेष परिस्थिति में सरकार द्वारा समय-समय पर संक्रमण को नियंत्रित करने के निमित्त आवश्यक निर्णय लेती रहेगी.

अस्पतालों में ऑक्सीजन युक्त बेड बढ़ाने का प्रयास

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अपने सीमित संसाधनों के माध्यम से व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करते हुए और मजबूती से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ कैसे दे पाए, इसके लिए लगातार प्रयासरत है. पूरे राज्य में जिला स्तर पर अस्पतालों में ऑक्सीजन युक्त बेड बढ़ाने का प्रयास लगातार जारी है. राज्य में जो भी मेडिकल कॉलेज अथवा रिसर्च सेंटर है वहां बेड की संख्या बढ़ाना सुनिश्चित कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि संक्रमण की गति में कमी नहीं आयी है, यह गति कब तक रहेगी यह कह पाना अभी मुश्किल है फिर भी संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए राज्य सरकार ने प्राथमिक स्तर पर कई निर्णय लिए हैं.

See also  रसोई गैस फिर महंगी: घरेलू सिलेंडर ₹60 और कमर्शियल ₹115 बढ़े, कारोबारियों की बढ़ी चिंता

मुख्यमंत्री ने लोगों से की अपील

मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों से आग्रह किया कि कोरोना के संक्रमण को हल्के में न लें. इस बार के संक्रमण में बड़े, बुजुर्ग, बच्चे सभी चपेट में आ रहे हैं. मुख्यमंत्री ने खासतौर पर नौजवानों से बेवजह घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है. मुख्यमंत्री ने कहा कि बाहर आप जिससे भी मिलते हैं वह कोरोना पॉजिटिव हो सकता है, इस सोच के साथ मिलें. इस दौरान सामाजिक दूरी अवश्य बनाए रखें. आप स्वयं सुरक्षित रहें तथा अपने परिजनों को भी सुरक्षित रखें. मुख्यमंत्री ने कहा कि विशेष परिस्थिति में जब भी घर से बाहर निकले तो मास्क का उपयोग अवश्य करें.

 

Advertisements

You may have missed