बागबेड़ा बड़ौदा घाट से 12 वर्षीय विकास का शव बरामद

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : बागबेड़ा पुलिस ने आज सुबह बागबेड़ा के ही बड़ौदा घाट नदी से 12 वर्षीय विकास का शव बरामद किया है. विकास सोमवार की दोपहर से ही अपने घर से लापता था. वह अपने दोस्तों के साथ खेलने जाने की बात कहकर घर से निकला हुआ था. इसके बाद से वह घर नहीं लौटा था. परिवार के लोगों ने परेशान होकर घटना की जानकारी बागबेड़ा थाने में दूसरे दिन सुबह दी थी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

स्नान करने के दौरान डूबने की आशंका

बागबेड़ा पुलिस का कहना है कि उन्हें सोमवार को ही एक बच्चे के डूबने की सूचना मिली थी. इसके बाद गोताखोरों का लगाकर नदी में खोजबीन भी की गयी थी. इस बीच कुछ पता नहीं चला था. मंगलवार की सुबह बड़ौदा घाट तरफ स्नान करने के लिये गये लोगों ने पुलिस को खबर दी कि एक शव पड़ा हुआ है. इसके बाद पुलिस पहुंची और शव की पहचान की. आशंका व्यक्त की जा रही है कि वह दोस्तों के साथ स्नान करने गया होगा और डूब गया होगा. वहीं पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिये एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा है.

See also  चलते ट्रक से शराब तस्करी का भंडाफोड़, 180 पेटी बरामद, ड्राइवर फरार, पुलिस जांच तेज

Thanks for your Feedback!