आदित्यपुर में जेएमटी कंपनी के पास मिला शव, हत्या की आशंका

0
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर:- आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जेएमटी कंपनी के पास एक व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। शव की स्थिति को देखते हुए प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि खबर लिखे जाने तक मृत व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में पूछताछ की है तथा पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और मामले को संदिग्ध मानते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Advertisements
See also  रसोई गैस फिर महंगी: घरेलू सिलेंडर ₹60 और कमर्शियल ₹115 बढ़े, कारोबारियों की बढ़ी चिंता

Thanks for your Feedback!

You may have missed