डीसी ने आयुष्मान कार्ड, अबुआ स्वास्थ्य कार्ड एवं स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की समीक्षा की, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela: गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से डीसी नितिश कुमार सिंह ने आयुष्मान भारत योजना, अबुआ स्वास्थ्य कार्ड निर्माण तथा जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की. जिसमें सभी प्रखंडों एवं स्वास्थ्य संस्थानों से प्राप्त अद्यतन प्रतिवेदन प्रस्तुत किए गए. डीसी ने समीक्षा के दौरान कहा कि जिन लाभुकों के राशन कार्ड में नाम अथवा पता सुधार के कारण आयुष्मान कार्ड निर्गत नहीं हो पाए हैं, उनके e-KYC की प्रक्रिया तत्काल पूर्ण कर कार्ड निर्माण सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने निर्देश दिया कि कार्ड से वंचित पात्र लाभुकों के शत-प्रतिशत नामांकन के लिए प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर स्थानीय भाषा में व्यापक प्रचार–प्रसार किया जाए ताकि अधिकाधिक पात्र परिवार योजना का लाभ प्राप्त कर सके. आयुष्मान एवं अबुआ स्वास्थ्य कार्ड निर्माण की प्रगति पर चर्चा करते हुए डीसी ने सभी संबंधित अधिकारियों को समस्त पात्र लाभुकों का शत-प्रतिशत नामांकन एवं कार्ड निर्माण प्राथमिकता पर पूर्ण करने निर्देशित किया. उन्होंने यह भी कहा कि छूटे हुए लाभुकों को चिह्नित कर उन्हें योजना से जोड़ने हेतु एक स्पष्ट एवं प्रभावी कार्ययोजना बनाकर क्रियान्वित की जाए. प्रखंडवार आयुष्मान कार्ड क्लेम स्टेटस की समीक्षा करते हुए डीसी ने सभी लंबित दावों के क्लेम जेनरेशन एवं निपादन को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने का निर्देश दिया. साथ ही योजना के लाभ से अधिकाधिक लोगों को जोड़ने हेतु जन-जागरूकता गतिविधियों को और मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया. स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु डीसी ने निर्देश दिया कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं एवं निःशुल्क जांचों की जानकारी डिजिटल बोर्ड एवं सूचना पट्ट पर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित की जाए. उन्होंने यह भी कहा कि यदि जांच अथवा किसी सेवा के लिए किसी प्रकार की धनराशि की मांग की जाती है, तो नागरिक निर्धारित शिकायत नंबर पर तुरंत सूचना दें.
समीक्षा के दौरान डीसी ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं एवं योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या धीमी प्रगति स्वीकार्य नहीं होगी. उन्होंने सभी पदाधिकारियों को अपनी कार्यशैली में सुधार लाकर निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप योजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. डीसी ने यह भी दोहराया कि आयुष्मान कार्ड योजना के अंतर्गत शत-प्रतिशत पात्र लाभुकों को जोड़ना जिला प्रशासन की शीर्ष प्राथमिकता है. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में सिविल सर्जन डॉ. सरजू प्रसाद सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जुझार मांझी,  डीआरसीएचओ, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी एमओआईसी, DPM NRHM तथा संबंधित विभागीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed