DBMS कदमा के मेधावियों का सम्मान: 10वीं-12वीं के टॉपर्स को मिला चांदी का मेडल और नकद पुरस्कार

Advertisements

जमशेदपुर : डीबीएमएस कदमा हाई स्कूल के सभागार कलाकृति में सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कक्षा 10वीं में 90% से अधिक अंक लाने वाले 15 विद्यार्थियों को 35 ग्राम का चांदी का मेडल और प्रशस्ति पत्र दिया गया, जबकि 85% से अधिक अंक पाने वाले 32 विद्यार्थियों को 20 ग्राम का चांदी का सिक्का और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

कक्षा 12वीं में 90% से अधिक अंक हासिल करने वाले चार विद्यार्थियों को 35 ग्राम का चांदी का मेडल और 85% से अधिक अंक लाने वाले पांच विद्यार्थियों को 20 ग्राम का चांदी का सिक्का और प्रशस्ति पत्र दिया गया। दोनों कक्षाओं के सब्जेक्ट टॉपर्स को नकद पुरस्कार से भी नवाजा गया।

समारोह में विद्यालय प्रबंधन समिति के चेयरपर्सन (फाइनेंस) डॉ. बी. चंद्रशेखर ने विद्यार्थियों को संबोधित किया और कहा कि ये बच्चे आगे चलकर ज्ञान और मूल्यों के बल पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। प्रिंसिपल गुरप्रीत भामरा ने सभी को बधाई दी। स्कूल की प्रेसिडेंट ललिता चंद्रशेखर, अनीता रामकृष्णा, उषा मालिनी समेत शिक्षक, अभिभावक और छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

About The Author

See also  हरहरगुटु में ATM क्षतिग्रस्त कर रहा संदिग्ध व्यक्ति लोहे की रॉड के साथ पकड़ा गया

You may have missed