पलामू की बेटी का अंतरराष्ट्रीय कमाल, अमेरिका में ‘राइज एम्बेसडर’ चयन से बढ़ाया देश का मान

0
Advertisements

पलामू : झारखंड के पलामू जिले की प्रतिभाशाली छात्रा अदित्री ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वर्तमान में अमेरिका के यूटा राज्य के साल्ट लेक सिटी में रह रहीं मैत्री गोपाल तिवारी की बेटी अदित्री का चयन प्रतिष्ठित “राइज एम्बेसडर” कार्यक्रम के लिए हुआ है, जिससे जिले और देश का नाम रोशन हुआ है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

अदित्री की इस सफलता से परिवार के साथ-साथ पूरे इलाके में खुशी का माहौल है। मेहनत और दृढ़ संकल्प के दम पर हासिल की गई यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा बन रही है। इस मौके पर समाज के कई लोगों और गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

लोगों का कहना है कि अदित्री की यह सफलता पलामू जैसे क्षेत्र की प्रतिभाओं को वैश्विक पहचान दिलाने वाली है और इससे अन्य युवाओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

About The Author

See also  बागबेड़ा मैदान से कुख्यात अपराधी अनूप चक्रवर्ती गिरफ्तार, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद

Thanks for your Feedback!

You may have missed