यू-डायस पर 6 लाख बच्चों के आंकड़े अपलोड नहीं, डीईओ-डीपीओ को कार्रवाई की चेतावनी


बिहार: यू-डायस पर अब भी करीब छह लाख बच्चों के आंकड़े अपलोड नहीं हुए हैं। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने बच्चों, शिक्षकों और अन्य संसाधनों के आंकड़े अपलोड करने के लिए 31 दिसंबर तक का समय दिया है। संबंधित डीईओ और डीपीओ को डाटा अपलोड नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

इस संबंध में बीईपी के राज्य परियोजना निदेशक (एसपीडी) नवीन कुमार ने जिलों को पत्र भेजा है। बीईपी के एसपीडी ने पत्र में कहा है कि शिक्षा मंत्रालय ने यू-डायस 2025-26 के आंकड़ों की इंट्री (प्रविष्टि) की अंतिम तिथि 31 दिसंबर तय की है। 2024-25 में सरकारी विद्यालयों में नामांकित एक करोड़ 70 लाख 56 हजार 193 विद्यार्थियों में मात्र एक करोड़ 64 लाख 62 हजार 348 विद्यार्थियों का ही नामांकन यू डायस 2025-26 के आंकड़ों में प्रदर्शित हो बीईपी के एसपीडी ने कहा है कि योजना की राशि से बच्चों के वंचित होने की जवाबदेही डीईओ और डीपीओ की होगी। नामांकन के अलावा कुछ जिलों में भौतिक सुविधाओं शौचालय, पेयजल, रैम्प, चहारदिवारी और आईसीटी लैब आदि में भी गत वर्ष की अपेक्षा कमी आयी है।
नि:शक्त बच्चों के आंकड़ों में भी कुछ जिलों से पिछले वर्ष की तुलना में कमी आयी है, इसकी जांच समावेशी शिक्षा के संभाग प्रभारी से कराने की आवश्यकता है। जिलों से कहा गया है कि समीक्षा करते हुए भौतिक सत्यापन कर सभी प्रकार के आंकड़े 31 दिसंबर तक पूरा करें, नहीं तो अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी। रहा है। ऐसे में इन बच्चों के लिए भारत सरकार की ओर से इस वर्ष राशि आवंटन नहीं की जाएगी, जिस कारण ये बच्चे सरकारी योजनाओं के लाभी वंचित रह जाएंगे।



