KGF 2 के खतरनाक अधीरा का शेयर किया लुक, संजय दत्त ने अपने जन्मदिन पर

Advertisements
Advertisements

मुबई: संजय दत्त ने आज अपना 62वां जन्मदिन मना रहे हैं. संजय दत्त इन दिनों अपनी कई फिल्मों को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. जिसमें से एक है केजीएफ 2. फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं जन्मदिन के मौके पर संजय दत्त ने अपने ट्विटर हैंडल पर फिल्म से जुड़ी जानकारी साझा की है और फिल्म का अपना लुक भी शेयर किया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इस फिल्म में संजय दत्त अधीरा के लुक में नजर आएंगे. संजय दत्त के इस डेडली अवतार को फैंस द्वारा काफी पसंद किया गया है. केजीएफ 2 में संजय दत्त के अलावा रॉकिंग सुपरस्टार यश, रवीना टंडन जैसे मंझे हुए कलाकारों को देखा जाएगा. विजय किरागंदुर द्वारा निर्मित केजीएफ 2 को एक्सेल एंटरटेनमेंट पेश करेगा. इस फिल्म को हिंदी सहित तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में  रिलीज किया जाएगा.

Advertisements
See also  हिना खान के पति रॉकी जायसवाल भड़के, ईरान नेता खामेनेई पर शोक जताने वालों पर बोला सख्त संदेश

You may have missed