चक्रवात मोंथा ने लिया खतरनाक रूप, देश के कई राज्यों में हाई अलर्ट


ओडिशा: चक्रवात ‘मोंथा’ के 28 अक्टूबर तक गंभीर तूफान में बदलने की आशंका है, जिससे आंध्र प्रदेश तट पर मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच खतरा है। मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में बने दबाव को चक्रवात में बदलने की जानकारी दी है। ओडिशा और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, जिससे 15 जिलों में असर पड़ने की संभावना है।सोमवार को केरल के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है और तेज हवाएं चल रही हैं। अलपुझा जिले में तेज हवाओं के चलते समुद्र में नौका पलटने से एक मछुआरे की मौत हो गई। मृतक की पहचान पॉल देवासिया के रूप में हुई है।चक्रवाती तूफान मोंथा के चलते तमिलनाडु के तटीय इलाकों में भारी से अति भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। राजधानी चेन्नई और तीन अन्य जिलों में सोमवार को भारी बारिश का अनुमान है। चक्रवाती तूफान मोंथा सोमवार दोपहर करीब 2.30 बजे चेन्नई के तट से टकरा सकता है। इसके असर से चेन्नई, रानीपेट, तिरुवल्लूर और कांचीपुरम में भारी बारिश हो सकती है। पुडुचेरी में भी बादल जमकर बरसेंगे। 28 अक्तूबर की सुबह तक चक्रवाती तूफान मोंथा के खतरनाक तूफान में बदलने की आशंका है।मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, इन जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की उम्मीद है:
रायलसीमा, तमिलनाडु, केरल और माहे: 27–28 अक्टूबर
तटीय कर्नाटक: 26–28 अक्टूबर
तटीय आंध्र प्रदेश और यनम: 26–30 अक्टूबर
तेलंगाना और ओडिशा: 27–30 अक्टूबर
छत्तीसगढ़: 27–30 अक्टूबर

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, यह दबाव का क्षेत्र अब एक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल चुका है। तूफान के दौरान हवा की गति 90-110 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है और यह 110 किमी प्रति घंटा तक भी पहुँच सकती है।ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों में इसका असर दिखाई दे रहा है।ओडिशा के कई जिलों में बारिश शुरू हो चुकी है, जिसके कारण आंगनवाड़ी केंद्र दो दिनों के लिए बंद कर दिए गए हैं।तूफान का असर छठ पूजा के समय भी हो सकता है, जिससे कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है। यह तूफान अगले 24 घंटों में और भी खतरनाक रूप ले सकता है, इसलिए संबंधित राज्यों में बचाव दल और अधिकारी सतर्क हैं।



