डॉक्टर के नाम पर साइबर ठगी का जाल, ऑनलाइन अपॉइंटमेंट के बहाने खाते से उड़े ₹4 हजार

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल के चर्म रोग विभागाध्यक्ष डॉ. ए.एन. झा के नाम, फोटो और पद का दुरुपयोग कर साइबर ठगों ने फर्जी ऑनलाइन प्रोफाइल बना ली। इस प्रोफाइल के जरिए एक महिला मरीज को ऑनलाइन अपॉइंटमेंट दिलाने का झांसा देकर उसके बैंक खाते से ₹4,000 की ठगी कर ली गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद डॉ. झा ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ठग डॉक्टर की पहचान का इस्तेमाल कर मरीजों को भरोसे में लेते थे और ऑनलाइन भुगतान कराने के बाद रकम निकाल लेते थे। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि डॉक्टर की अपॉइंटमेंट केवल अस्पताल या आधिकारिक माध्यमों से ही बुक करें और किसी भी संदिग्ध लिंक या प्रोफाइल पर भुगतान करने से बचें।

About The Author

See also  93 लाख की लूट और हत्या के 2 मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 20 दिन तक तीर्थयात्री बन पीछा करती रही पुलिस