श्री संकट मोचन संगीत समिति द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर (अभय कुमार मिश्रा ):-श्री संकट मोचन संगीत समिति द्वारा श्री आर.डी.द्विवेदी अखाड़ा बिष्टुपुर,जमशेदपुर के हनुमान मंदिर प्रांगण में विगत 33 वर्षों से स्व.आर.डी.द्विवेदी एवं श्री दयानाथ उपाध्याय के संयोजन में प्रत्येक मंगलवार संगीत की बैठकी अनवरत होती चली आ रही है।इस बार 13 सितम्बर (मंगलवार) की संगीत बैठकी के प्रथम प्रस्तुति में आरा शहर से पधारीं प्रख्तात गायिका विदुषी बिमला देवी का गायन के साथ तबला संगत श्री दयानाथ उपाध्याय ने एवं हारमोनियम संगत  बक्शी विकास ने किया। उन्होंन अपनी प्रस्तुति में सबसे पहले शुद्ध कल्याण राग में बड़ा ख्याल जिसके बोल सुख दुख प्रभु शरण तिहारी गाया फिर तीन ताल छोटा ख्याल जिसके बोल पिया पापी सौतन को भाए गाकर सुनाया फिर झपताल में एक बंदिश सुनाया जिसके बोल है वीर महावीर हनुमंत हरो पीर सुनाया अंतिम प्रस्तुति मे एक मनमोहक ठुमरी सुनाकर सभी श्रोतागणों को मंत्रमुग्ध किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

दूसरी प्रस्तुति में अमित कुमार एवं खुशी कुमार गुप्ता ने अपने नृत्य से पुरा वातावरण संगीतमय बना दिया।उन्होने पहली प्रस्तुति में गणेश वंदना गाइए गणपति जगवंदन पर भाव नृत्य प्रस्तुत किया तत्पश्चात पंचम सवारी ताल में उपज,उठान,परन एवं टुकड़ा सुनाया।फिर तीनताल में द्रुत लय तत्कार एवं गत प्रस्तुत कर सभी श्रोताओं का दिल जीत लिया। इनके साथ तबले पर गुरु बक्शी विकास एवं बांसुरी संगत अशोक सिंह एवं गायन ,हारमोनियम पर  वीरेंद्र उपाध्याय ने बहुत सुंदर संगत किया। इस कार्यक्रम में गुरु  मिहिर बनर्जी, दशरथ उपाध्याय, लल्लन द्विवेदी, गणेश, विश्वजीत, संतोष, राजेश एवं रामकिंकर उपाध्याय उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन गुरु वीरेंद्र उपाध्याय द्वारा हनुमान चालीसा पाठ से किया गया।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed